- December 18, 2025
सायबर प्रहरी ग्रुप के माध्यम से गुम हुए बालक को परिजनों से मिलाने में मिली बेमेतरा पुलिस को बड़ी सफलता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमतरा। पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा सायबर प्रहरी बेमेतरा अभियान का शुभारंभ किया गया हैं। सायबर प्रहरी अभियान के अंतर्गत दुर्ग रेंज के सभी थानों में डिजिटल बीट पुलिसिंग के तहत स्मार्ट वर्क के साथ सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाकर सायबर प्रहरी जागरूकता के अंतर्गत बेमेतरा जिले के सभी थानो/चौकियों में बीट पुलिसिंग के साथ, बीट वाईस व्हाट्साएप ग्रुप बनाया जाकर, इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडा जाकर, सायबर एवं अन्य अपराधों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।
*बेमेतरा जिले में संचालित* सायबर प्रहरी ग्रुप के माध्यम से गुम हुए बालक को परिजनों से मिलाने में बेमेतरा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुआ हैं।
*बेमेतरा जिले के थाना* सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खिलोरा का कोटवार दिनांक 17.12.2025 को एक बच्चा को लेकर थाना आया और बताया कि यह बच्चा ग्राम खिलोरा में मिला है जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा के द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्चा का फोटो सायबर प्रहरी ग्रुप एवं अन्य ग्रुप में प्रसारित कर कहा गया कि किसी भी को इस बच्चा के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होने पर थाना बेमेतरा को सुचित करने का कष्ट करें।
*जिस पर बालक का* फोटो सायबर प्रहरी ग्रुप एवं अन्य ग्रुप में प्रसारित करने के 15 से 20 मिनट बाद सायबर प्रहरी ग्रुप के माध्यम से पता चला कि यह बालक थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत के ही ग्राम ओटेबंध का रहने वाला है। जिसके उपरांत बालक के परिजनो से संपर्क कर बालक को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। सुपुर्द करने के बाद परिजनों ने बताया कि बालक सुबह 9 से 10 बजे के करीब बिना बताए कहीं चला गया था बालक मिर्गी का मरीज है।
*बच्चा को उनके परिजनों के* सुपुर्द करने के दौरान परिजनों के चेहरे पर खुशी झलकती दिखी। परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बेमेतरा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आम नागरिकों में भरोसा और विश्वास और मजबूत हुआ है।
*सायबर पहरी ग्रुप अभियान* के तहत गुम हुए बालक को अपने पास पाकर वे काफी खुश है, उनके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती थी। परिजनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में* सायबर पहरी ग्रुप के सदस्यों, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा सहित ग्राम खिलोरा कोटवार घासीदास व समस्त थाना बेमेतरा एवं सायबर सेल टीम की सराहनीय भुमिका रही है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




