• December 18, 2025

जिला स्तरीय महिला खेलकूद एवं युवा उत्सव 20 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कन्तेली में

जिला स्तरीय महिला खेलकूद एवं युवा उत्सव 20 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कन्तेली में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में युवाओं को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद एवं युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थल में परिवर्तन करते हुए अब यह कार्यक्रम 20 दिसंबर 2025 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कन्तेली, बेमेतरा में संपन्न होगा।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्गों—09 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष—में किया जाएगा। महिला खेलकूद प्रतियोगिता में केवल वही प्रतिभागी सम्मिलित होंगे, जिन्होंने अपने-अपने विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया हो।
इसी क्रम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक एवं युवतियां अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें प्रमुख रूप से लोक नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत, एकांकी, रॉक बैंड एवं एकल गायन, कहानी लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, नवाचार, कविता लेखन तथा पारंपरिक वेशभूषा शामिल हैं। सामूहिक नृत्य में अधिकतम 10 प्रतिभागियों की अनुमति होगी तथा रिकॉर्डेड संगीत मान्य नहीं होगा।
प्रतिभागियों को अपने पंजीयन प्रपत्र में समस्त जानकारी पूर्ण रूप से भरकर जमा करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा, साजा, बेरला, नवागढ़ अथवा कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बेमेतरा से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9826168395 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
निर्धारित पात्रता रखने वाले बेमेतरा जिले के इच्छुक युवा अपने दल के साथ इस उत्सव में भाग ले सकते हैं। यह आयोजन युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर सिद्ध होगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…