• December 22, 2025

नगर पंचायत साजा का अतिक्रमण पर बड़ा कदम

नगर पंचायत साजा का अतिक्रमण पर बड़ा कदम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नेता प्रतिपक्ष जनार्दन सिंह ठाकुर ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा मांग की है कि सरकारी जमीनों को नाप कर कब्जे से तुरंत मुक्त कराया जाए, जिसमें की वार्ड नंबर 1 से 15 तक की जमीनों को कब्जे से मुक्त करने की बात रखी है उन्होंने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया है, नगर पंचायत साजा के अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों, बाजारों और सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई करने की पहल की है, प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जिस दिन से उन्होंने शपथ ली है उसी दिन से साजा को अतिक्रमण मुक्त बनाने उनका प्रयास चल रहा है नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र को चिन्हित कर सर्वे किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि पूर्व में कब्जाधारियों को स्वयं हटाने का उचित समय और नोटिस दिया जाएगा, यदि समय सीमा पूरी हो जाती है और अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो शासन द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी, यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी अतिक्रमण के कारण शहर के मुख्य मार्गो बजारो के साथ पैदल यात्रियों को भी असुविधा होती थी, जिसे देखकर यह कदम उठाया गया, शहर का सौंदर्य बढ़ेगा और यातायात बाधित नहीं होगा साथ ही चौक चौराहों की अव्यवस्थित गो वंश भी दुर्घटनाओं का शिकार नहीं हो पाएगी, जिससे होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी,

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…