• December 23, 2025

साजा के सामुदायिक भवन में विधानसभा स्तरीय SIR की कार्यशाला

साजा के सामुदायिक भवन में विधानसभा स्तरीय SIR की कार्यशाला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर पंचायत साजा के सामुदायिक भवन में विधानसभा स्तरीय SIR की कार्यशाला का आयोजन हुआ, इसमें मुख्य रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल,साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा प्रभारी हर्षिता पांडे, भारतीय जनता पार्टी के मंडल, जनपद, ब्लॉक से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे, इस कार्यशाला बैठक में एसआईआर को लेकर कई बिंदुओं पर विषय वार चर्चा की गई, इस बैठक में साजा विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह गरिमामय आयोजन हुआ, इस आयोजन में मुख्य वक्ता सांसद विजय बघेल और हर्षिता पांडे ने मार्गदर्शन दिया, ईश्वर साहू ने आए हुए अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया,SIR के काम में नाम जोड़ने और हटाए जाने को लेकर पार्टी के लोगों से सहयोग करने की अपील की। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने एसआई आर को लेकर जानकारी दी यह एक महत्वपूर्ण दायित्व है जिसे पूरी निष्ठा और लगन से किया जाना चाहिए, बेमेतरा प्रभारी हर्षिता पांडे ने मंडल, ब्लॉक और जनपद स्तर के आए हुए पदाधिकारी की उपस्थिति पर जानकारी मांगी, और आने वाले समय में लगन और मेहनत से काम करने , एकजुट होने के लिए आग्रह किया।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने किया भूमिपूजन

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए…
के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद श्री के.सी. वेणुगोपाल…
नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग का जागरूकता अभियान

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के…