• December 26, 2025

थानखमरिया में इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

थानखमरिया में इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा जिला बेमेतरा द्वारा अतिरिक्त परियोजना संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. खेमराज सोनवानी एवं कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश व साजा बीएमओ डॉ. ए.के. वर्मा के नेतृत्व पर 26 दिसंबर 2025 को किसान भवन उमरावनगर थानखमरिया में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में 105 हितग्राहियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, जिसमें बीपी, शुगर, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग, एचआईवी/एड्स, सिफलिश आदि संबंधित परामर्श के साथ रक्त जांच किया गया। हितग्राहियों को जांच के साथ दवाई प्रदान की गई और टीबी, एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर परामर्शदाता द्वारा फैलने का कारण और बचाव हेतु जानकारी प्रदान की गई।
उमरावनगर साजा के इस इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन में एचआईवी/एड्स से जुड़े कई भ्रांति और अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1097 के साथ एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के बारे में जानकारी भी साझा की गई।

यह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ इस वृहद स्वास्थ्य शिविर में उमरावनगर के सरपंच राजेश साहू,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमति तोषण साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) श्रीमति सावित्री वर्मा, आईसीटीसी परामर्शदाता अभिषेक राजपूत, आईसीटीसी लैब टेक्नोलॉजिस्ट अरुण कुमार यादव,जीवन रेखा फाउंडेशन से ममता साहू,मनीष सेन, एकता राजपूत एवं रिंकी यादव उपस्थित रहे।

 

 

ट्राइसिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…