• December 27, 2025

उन्नाव रेप केस के आरोपी पूर्व विधायक की जमानत रद्द करने को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

उन्नाव रेप केस के आरोपी पूर्व विधायक की जमानत रद्द करने को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा – उन्नाव रेप केस के आरोपी और भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत का विरोध किया गया। शनिवार को युवा कांग्रेस ने शहर के पुराना बस स्टैंड में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी जमानत रद्द करने की मांग की। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के साथ प्रदर्शन में ललित विश्वकर्मा, रश्मि मिश्रा, रूबी सलूजा, नवीन ताम्रकार, वैभव मिश्रा, प्रकाश ठाकुर , विवेक ठाकुर , तामेश्वर साहू , गोलू टंडन , अजय राज सेन , दीपक दिनकर , शुभम गंधर्व , कैलाश साहू , अतुल साहू , राजू साहू , वतन मिश्रा , ऋत्विक तिवारी , प्रिंस डेहरे , प्रतीक दुबे , आशीष तिवारी , राहुल जोशी , यासिफ ख़ान , डिसेंट सिन्हा , जयंत , उत्पल गायकवर्ड , जानू, खोमन, सूरज ठाकुर , कौनेंन अली, शुभ , रघुवेंद्र मनु , उमेंद्र जोशी , कबीर वर्मा , प्रज्वल वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

कुलदीप सेंगर को फांसी देने की मांग

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुलदीप सेंगर को फांसी देने की मांग करते हुए नारे लगाए। तिवारी ने बताया कि सीबीआई कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से उन्हें जमानत दिए जाने का युवा कांग्रेस विरोध कर रहा है।

 

जमानत रद्द कर वापस जेल भेजने की मांग

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी एवं संगठन ने मांग की है कि कुलदीप सेंगर की जमानत तत्काल रद्द कर उन्हें वापस जेल भेजा जाए। युवा कांग्रेस नेता तिवारी ने आरोप लगाया कि नाबालिग से रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक दोषियों को सख्त सजा और पीड़िता को पूरा न्याय नहीं मिलेगा, युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

भाजपा सरकार पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का आरोप

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी की जमानत याचिका रद्द नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। तिवारी ने कहा कि यह जमानत नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा पर हमला, पीड़िता से विश्वासघात और भाजपा की अपराधियों को बचाने वाली सोच को दर्शाता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 626574 1003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…