• December 30, 2025

खहमरिया में भूमाफियाओं ने प्लॉट काटकर बेच दी सरकारी जमीन, तहसीलदार से शिकायत के बाद भी नहीं दिया गया ध्यान

खहमरिया में भूमाफियाओं ने प्लॉट काटकर बेच दी सरकारी जमीन, तहसीलदार से शिकायत के बाद भी नहीं दिया गया ध्यान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा प्लाटिंग कर बेच दी जगह और सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है । थान खहमरिया में एकाएक जमीन की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है । भू माफिया और ठेकेदारों की नजर अब सजा और आसपास के क्षेत्र में भी पढ़ रही है। साजा रोड बेमेतरा रोड बाय पास रोड कवर्धा रोड कुटी रोड और वार्ड में जहां पर भी शासकीय जमीन रिक्त दिखाई देती है लगातार वहां कब्जा हो रहा है। पहले भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा किया गया है । और उसके बाद बाकायदा उसे प्लाट काटकर स्टांप पेपर में उसे बेचने का खेल चल रहा है। पूर्व में कलेक्टर रणवीर शर्मा तहसीलदार और पूर्व एसडीएम पिंकी मनहर को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है , लेकिन न इन अधिकारियों ने जांच की और ना ही कोई कार्रवाई हुई वार्ड क्रमांक 13 में शासकीय जमीन में जब निर्माण कार्य हो रहा था, जिसकी शिकायत लगातार तहसीलदार को की गई काम को रोका गया निर्माण कार्य में स्टे लगाया गया एक दो माह काम रुकने के बाद आपस में लेनदेन करके काम को चालू कर दिया गया ,यही हाल सरकारी दफ्तरों का है, जमीन की खरीदी बिक्री पर लाखों रुपए की अवैध कमाई वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर बाकी लोगों का भी हौसला बुलंद है ,जगह-जगह पर अतिक्रमण किया जा रहा है। सूत्रों से खबर मिली है कि लगातार 10 सालों से शासकीय की भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है जहां तक नदी तालाब, जैसे स्थान को पाट कर नालाओं के किनारे कुटी रोड पर अवैध कब्जा किया गया है , आवास भी बनाया गया पूरा नगर धीरे धीरे भूमि पर अतिक्रमण का शिकार हो रहा है, ऐसे में यह कैसे हो सकता है कि राजस्व विभाग को सरकारी जमीनों, कृषि भूमि और घास भूमि में हो रहे अतिक्रमण का पता ना हो, इससे ऐसे कई सवाल उठाते हैं जिनके विरुद्ध कार्रवाई करना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।

करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा

थानखम्हरिया: नगर में एका एक जमीन का रेट आसमान छूने के बाद भू माफियो और ठेकेदारों की नजर, नगर व आसपास साजा रोड, बेमेतरा रोड, बायपास रोड, कवर्धा रोड, कुटी रोड व वार्ड में रिक्त शासकीय जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।

पहले भू माफियो द्वारा जमीनों पर कब्जा करते हैं, उसके बाद बाकायदा प्लाटिंग करके स्टांप पेपर में उसे बेचने का खेल खेलते हैं। पूर्व में कलेक्टर रणवीर शर्मा, तहसीलदार, पूर्व एसडीएम पिंकी मनहर को भी इन सब की जानकारी दी गई थी। लेकिन ना इन अधिकारियों ने जांच की और नहीं करवाई की।

वार्ड क्रमांक 13 में शासकीय जमीन में जब निर्माण कार्य हो रहा था। जिसकी शिकायत तहसीलदार को की गई, काम को रोका गया।

निर्माण कार्य में स्टे लगाया गया, एक दो माह काम रुकने के बाद आपस में लेनदेन करके काम को चालू किया गया। यह तो हाल है सरकारी दफ्तरों का , जमीनों की खरीदी, बिक्री कर लाखों रुपए की अवैध कमाई करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं, करने से अभी भी ऐसा करने वाले लोगों के हौसले बुलंद है।

विगत 10 सालों से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हुआ। यहां तक नदी, तालाब जैसे स्थानो नालों को भी पाट कर, कुटी रोड पर अवैध कब्जा किया गया, और आवास बनाया गया। पूरा नगर जानता है की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कहां हो रहा है। ऐसे में राजस्व विभाग का जमीनी अमला इससे अनभिज्ञ रहा ऐसे में सवाल उठता है कि उनके विरुद्ध कार्रवाई कब होगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…