• December 30, 2025

विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा । जिले की नवनियुक्त कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, विभाग प्रमुख एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।

*राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश*
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण एवं न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी समय-सीमा के प्रकरणों का निर्धारित अवधि में अनिवार्य निराकरण किया जाए | लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा हो | आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए |

*प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर विशेष जोर*
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अपूर्ण एवं प्रगतिरत आवासों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष आवासों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो

*मनरेगा एवं ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा*
मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा परिसंपत्ति निर्माण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए।

*स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश*
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टर एवं स्टाफ की उपस्थिति, मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*शिक्षा विभाग की समीक्षा, गुणवत्ता सुधार पर बल*
कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति, छात्र नामांकन, छात्रवृत्ति वितरण एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा*
बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण, ई-केवाईसी एवं हितग्राही समस्याओं पर चर्चा की गई।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*पेयजल, विद्युत एवं नगरीय सुविधाओं पर निर्देश*
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि पेयजल आपूर्ति सुचारू रखी जाए, बिजली आपूर्ति में अनावश्यक बाधा न हो, शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए

*समय-सीमा एवं जन शिकायतों के निराकरण पर सख्त निर्देश*
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन, सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता से त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा प्रशासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। सभी अधिकारी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करें | उन्होंने आगामी बैठकों में परिणाम आधारित समीक्षा किए जाने की बात भी कही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

भारत -अमेरिका ट्रेड डील से भारत को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक सप्लाई चैन को मजबूत करने में मदद मिलेगी-अजय तिवारी

भारत -अमेरिका ट्रेड डील से भारत को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक सप्लाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारत के व्यापार में कई फायदे होंगे।…
दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव ने की घोषणा

दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर, दुर्ग में आयोजित वार्षिक…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों को दी मिशन की विस्तृत जानकारी, रोजगार और आजीविका पर दिया जोर

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों को दी मिशन की विस्तृत जानकारी, रोजगार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। :दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरसुल में **’विकसित…