• January 4, 2026

प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी की तैयारियों को लेकर स्कूल कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बैठक ली

प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी की तैयारियों को लेकर स्कूल कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बैठक ली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर। कैबिनेट श्री गजेन्द्र यादव ने ग्राम दूधली, जिला बालोद में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक नवा रायपुर निवास में लिया। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, सहभागिता तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई।

मंत्री ने बताया कि जंबूरी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। पाँच दिवसीय इस राष्ट्रीय जंबूरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, रैली, डॉग शो, बैंड प्रदर्शन, रक्तदान शिविर, युवा सांसद कार्यक्रम, एडवेंचर गेम्स तथा छत्तीसगढ़ डे जैसे विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, सांसद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता प्रस्तावित है। पूरे भारत के लगभग 45 राज्यों से दस हजार से अधिक रोवर–रेंजर इस जंबूरी में भाग लेंगे। साथ ही श्रीलंका, भूटान एवं नेपाल से भी युवा प्रतिभागियों के आने की संभावना है।

श्री गजेन्द्र यादव ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं प्रभारीजनों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जंबूरी भ्रमण कार्यक्रम में आसपास के जिलों के स्कूली विद्यार्थियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे परिसर में स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा एवं भोजन की समुचित एवं व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस समीक्षा बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव श्री जितेंद्र साहू, जिला मुख्य आयुक्त बालोद श्री राकेश यादव, जिला आयुक्त श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्री सुनील तिवारी सहित अशोक देशमुख, बीना यादव, सरिता पांडे, पूनम सिंह, अमित क्षत्रीय, भूपेंद्र शर्मा, अमर मोदी, मिलन सिंहा, विजय यादव, डी.के. पुरोहित, आनंद राम बघेल, शत्रोहन साहू, मितेन गणवीर, हेमंत देवांगन, हेमंत शर्मा, संजय मानिकपुरी, हेमधर साहू, राजीव तिवारी, अवधेश विश्वकर्मा, उत्तरा मानिकपुरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…