• January 4, 2026

प्रदूषित जल से भारत की आधी जनसंख्या संकट में, जीडीपी में भी 6% नुकसान की संभावना

प्रदूषित जल से भारत की आधी जनसंख्या संकट में, जीडीपी में भी 6% नुकसान की संभावना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदूषित जल से भारत की आधी जनसंख्या संकट में, जीडीपी में भी 6% नुकसान की संभावना, भारत 122 देश में 120 वें पर पानी की गुणवत्ता में है, जिससे स्पष्ट होता है कि आने वाले समय में जहां आज पानी की बोतलों में साफ पानी पीने को मजबूर है, आने वाले कल पानी पीने को भी तरसते रहेंगे ,जहां एक आंकड़े के हिसाब से प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक लोग गंदे पानी पीने के कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं, इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्टेनिबिलिटी के मुताबिक यह खबर आई है 2030 तक देश में पानी की वर्तमान खपत से दुगने पानी की मांग बढ़ जाएगी जिससे करोड़ों लोगों को पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा, इससे हमारे देश की जीडीपी का 6% नुकसान होने की संभावना है, हमारे देश में बीमारियों से होने वाली मृत्यु का कारण हैजा , टाइफाइड ,वायरस जनित रोग प्रमुख है, 2005 से वर्तमान तक के पानी से होने वाले मृत्यु के आंकड़ों में 20 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं , हमारे देश में दुनिया के पेयजल का केवल 4% हिस्सा ही भारत के पास है जो की पर्याप्त नहीं है जिसमें की 85% पेयजल की व्यवस्था भूजल पर निर्भर है, हमारे देश में लगातार पानी की गुणवत्ता खराब होने का कारण पानी के सैंपल में नाइट्रेट,क्लोराइड, आर्सेनिक,आयरन, क्लोराइड, तय सीमा से अधिक हो रहा है, जिसकी वजह से लगातार पानी से लोग बीमार पड़ रहे हैं,रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है, एक सर्वे के मुताबिक यह पता चला है कि पानी को अब उबालकर ठंडा कर पीना ही सही है, लगातार बढ़ते कल कारखानों और उद्योगों की वजह से उन भूमियों में डस्ट भी लगातार नदियों के माध्यम से भू जल स्तर तक पहुंचकर उसे दूषित कर रहा है, एक मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा,अगर लोग पानी के कारण मर रहे हैं तो यह गलत है लोगों को स्वच्छ और साफ पानी मिलना चाहिए, इस तरह अब यह बात कहीं जाने लगी है कि जहां पानी की कमी है, वाटर लेवल गर्मी के दिनों में डाउन हो जाता है, जिस वजह से पानी पीने को मिलना भी दुर्भर हो गया है, वहां पर भी किसान डबल फसल लेकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं, शासन की भी कई बार अपील कर चुका है कि गर्मी में कम पानी वाली फसलों दलहन और तिलहन को उगाया जाए इसके बाद भी लोग स्वार्थ में अंधे हो रहे हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…