• January 5, 2026

जल स्रोत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों से दलहन और तिलहन लगाने की अपील

जल स्रोत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों से दलहन और तिलहन लगाने की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा जिले के जलसंसाधन विभाग के अधिकारी सी एस शिवहरे ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जल स्रोत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों से दलहन और तिलहन लगाने की अपील की गई है जिसमें कम पानी में किसानों को अच्छा लाभ मिल सकें, उन्होंने बतलाया कि धान की फसल लेने के लिए 25% अधिक पानी लगता है,इसकी वजह से बिजली की खपत भी अधिक होती है,चूंकि गर्मी में पानी सिंचाई के लिए खींचने से लोड बढ़ता है और बिजली बार बार बंद होती है, इसलिए पानी और बिजली के बचाव के लिए शासन सजग है, गर्मी में पीने के पानी की कमी न हो इसलिए पहले से जिला प्रशासन ने जल संसाधन को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है,जहां भी पानी की चोरी और बिजली की चोरी की सूचना मिलेगी वहां तुरंत कार्यवाही होगी,जिसकी सूचना पहले ही दी गई,शिवनाथ नदी 105 किलोमीटर में फैली नदी के दोनों ओर किसानों को नदी में पाईप लगाकर धान खेतों की सिंचाई गर्मी में नहीं करने करने कहां गया है,दूसरी ओर बलौदा बाजार में भी इसी तरह पानी की चोरी पर कार्यवाही के लिए सहयोगियों को सूचित किया गया है,पानी के बचाव के लिए अभी से जल संसाधन विभाग ने काम शुरू कर दिया है,वाटर हार्वेस्टिंग के द्वारा जल सुरक्षित करने का प्रयास भी हो रहा है।इस वर्ष पानी की कमी बेमेतरा में न हो इसके लिए युद्ध स्तर में प्रयास किया जा रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 9425564553,6265741003 ,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…