• January 7, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस, अंतिम सूची में नाम बनाए रखने हेतु दस्तावेज सहित सुनवाई में उपस्थित होना अनिवार्य

विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस, अंतिम सूची में नाम बनाए रखने हेतु दस्तावेज सहित सुनवाई में उपस्थित होना अनिवार्य

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में नो-मैपिंग श्रेणी के कुल 12,339 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन मतदाताओं को अंतिम निर्वाचक नामावली में अपना नाम बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत तिथि, समय एवं स्थान पर संबंधित अधिकारी के समक्ष सुनवाई में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि जिले के 03 विधानसभा क्षेत्र—68 साजा, 69 बेमेतरा एवं 70 नवागढ़ में कुल 8,01,756 मतदाता पंजीकृत थे। बीएलओ द्वारा कराए गए घर-घर सर्वेक्षण तथा मतदाताओं द्वारा जमा किए गए गणना पत्रकों के परीक्षण के पश्चात 7,16,635 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में सम्मिलित किए गए हैं। इनमें से विधानसभा क्षेत्र साजा में 2,808, बेमेतरा में 3,715 तथा नवागढ़ में 5,816 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा माता/पिता का नाम सम्मिलित होने से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं।
नो-मैपिंग श्रेणी के इन मतदाताओं को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुनवाई हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में आयोग द्वारा निर्धारित 13 प्रकार के दस्तावेजों में से उपलब्ध दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सुनवाई के दौरान मतदाता द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रमाणिकता का सत्यापन किया जाएगा। दावा-आपत्ति की सुनवाई एवं निराकरण को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 03 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 14 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 21 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए एवं छूटे हुए मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त करने का कार्य मतदान केंद्रों में अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। अब तक 901 फॉर्म-6 जमा किए जा चुके हैं। मतदान केंद्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य 22 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम निर्वाचक नामावली में उनका नाम सम्मिलित रह सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…