• January 7, 2026

ईआरओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की साप्ताहिक बैठक सम्पन

ईआरओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की साप्ताहिक बैठक सम्पन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों 68 साजा, 69 बेमेतरा एवं 70 नवागढ़ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 06 जनवरी 2026 को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा ली गई, जिसमें अब तक प्राप्त दावा एवं आपत्तियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। उल्लेखनीय है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के द्वितीय चरण में 23 दिसम्बर 2025 को प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया था। इसके पश्चात जिले के सभी मतदान केन्द्रों में दावा–आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस क्रम में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से अब तक नाम जोड़ने हेतु कुल 1119 फार्म–6 ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र 68 साजा से 352, विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा से 389 तथा विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ से 378 फार्म–6 शामिल हैं।
बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दिव्या पोटाई तथा विधानसभा क्षेत्र 68 साजा की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हर्षलता वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, समय-सीमा, दावा–आपत्ति प्रक्रिया एवं संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अब तक प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों की सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है, ताकि आम नागरिक सूची का अवलोकन कर किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करा सकें।
बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी से अपील की गई कि वे पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने में सहयोग करें, जिससे त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची का निर्माण किया जा सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…