• January 8, 2026

वीएसके एप्स के माध्यम से शिक्षक और छात्र की उपस्थिति का आदेश निरस्त करने की मांग

वीएसके एप्स के माध्यम से शिक्षक और छात्र की उपस्थिति का आदेश निरस्त करने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ हेड मास्टर वेलफेयर एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह बिसेन प्रदेश सचिव त्रिभुवनदास वैष्णव और उनके सहयोगियों ने मिलकर आज जिला शिक्षा अधिकारी चतुर्वेदी से मिलकर ज्ञापन सोपा और अपनी मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए निवेदन किया। उनकी मांग यह है कि वीएसके एप्स के माध्यम से शिक्षक और छात्र की उपस्थिति का आदेश निरस्त करने की मांग की गई है,प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह बिसेन ने शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए जानकारी दी है ,कि इस एप्स के माध्यम से उनकी निजता का हनन होता है, इस एप्स को इंस्टॉल करने पर उसमें फोटो लोकेशन और अन्य जानकारी भी मांगी जाती है, जिससे चिंतित होकर शिक्षकों ने बायोमेट्रिक या मोबाइल, सुविधा स्कूल की ओर से प्रदान करने का निवेदन किया, जिससे उनके मोबाइल में पर्सनल डाटा बैंक वेरीफिकेशन, आधार और अन्य मिली हुई सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी दिक्कत ना आए, शासन द्वारा उन्हें मोबाइल या बायोमेट्रिक की सुविधा प्रदान करने से उनकी गोपनीयता बनी रहेगी और शिक्षकों को भी साइबर क्राइम से बचाव मिल पायेगा, इस तरह से उनके द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल का अतिरिक्त खर्च भी नहीं होगा। इस विषय को लेकर सभी टीचरों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिक्षा मंत्री,सचिव महोदय को ज्ञापन सौंप कर उपस्थित दर्ज कराई ।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 9425564553,6265741003 ,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…