• January 8, 2026

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम का समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम का समीक्षा बैठक आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।
राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम जिला बेमेतरा अंतर्गत कार्यक्रम का समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने बैठक का आयोजन किया गया, यह बैठक 5 जनवरी 2026 को कलेक्टर सहअध्यक्ष सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. बी.एल. राज के मार्गदर्शन एवं उपस्थित में फुड प्लाजा रेस्टोरेंट बेमेतरा में रखा गया था, जिसमें बेमेतरा जिले के समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों का समीक्षा बैठक रखा गया था।
उक्त बैठक में बेमेतरा जिला वर्तमान में मोतियाबिंद मुक्त (मोतियाबिंद के कारण दोनो आंख से अत्यधिक कम दिखना) जिला घोषित है जिसे निरंतर बनाये रखने तथा संख्या पर नही बल्कि क़्वालिटी पर विशेष ध्यान देने सीएमएचओ द्वारा निर्देशित किये गए ,साथ में स्कूल बच्चों की जांच जनवरी माह तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने आदेशित किया गया है, जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन प्लान बेहतर करने व बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 20 करने पर बल दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ बी एल राज ने कहा कि नेत्रदान को प्रोत्साहित करने हेतु जिले के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों, पत्रकार, जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान किया जाना है, तथा नेत्रदान को प्रोत्साहन हैतु उनका सहयोग लिया जाना है, यदि वे नेत्रदान हेतु सहमति देते हैं तो उसका प्रचार प्रसार करना है जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो जिनसे कॉर्नियल दृष्टिहीनों को दृष्टि प्राप्त होने में सहायक हो सके, ऐसी कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा की गयी। समीक्षा बैठक में जिला सहायक नोडल अधिकारी विद्या सागर रात्रे, नेत्र सहायक अधिकारी विनोद कुमार बघेल, विनोद कुमार साहू, अजित कुमार कुरें, सोहित कुमार साहू, लवकुश पटेल, ओंकार चन्द्राकर, योगेश कुमार साहू, मुकेश कुमार टंडन, योगेन्द्र भार्गव, एन. सी. देशमुख, हाशिम खान, ओटी स्टाफ नर्स श्रीमती यामिनी मढारिया, श्रीमती अनिता बागमार उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…