• January 8, 2026

साजा के गाड़ाडीह में खपाया जा रहा व्यापारियों का अमानक धान, व्यापारी कर रहे अफसरों से सांठगांठ, बड़े अफसर भी करवाई के नाम पर कर रहे खानापूर्ति

साजा के गाड़ाडीह में खपाया जा रहा व्यापारियों का अमानक धान, व्यापारी कर रहे अफसरों से सांठगांठ, बड़े अफसर भी करवाई के नाम पर कर रहे खानापूर्ति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा – युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने साजा विधानसभा अंतर्गत गाडाडीह धान खरीदी केंद्र में गर्मी का अमानक महामाया धान 10 हजार कट्टा शासन द्वारा जप्त किए जाने के मामले मे भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि धान में भारी मात्रा में बदरा पाया जाना साफ बताता है कि यह व्यापारियों का धान है, जिसे किसानों को ठगकर सोसायटियों में खपाया जा रहा था। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा की सरकार व्यापारियों की सरकार है, और यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के हक़ पर सीधा डाका है, सोसायटी प्रबंधन की मिलीभगत का परिणाम है। इसलिए युवा कांग्रेस पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने संबंधित सोसायटी समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित कर
एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वही प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की लीपापोती को बर्दाश्त नहीं करते हुए किसानों के हक़ की लड़ाई को आख़िरी दम तक जारी रखने की बात कही।

किसानों के हित और गुणवत्ता का रखे ध्यान

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों के हित की रक्षा, उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करें और शासन की ओर से निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करें। प्रारंभिक जांच में धान की गुणवत्ता मानक से कम थी, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

 

केंद्रों में सतत निरीक्षण रहेगी जारी

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि पूरे जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में सतत निरीक्षण और क्वालिटी जांच जारी रहेगी। युवा कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि नए और पुराने धान का सही रिकॉर्ड और गुणवत्ता बनाए रखा जा रहा या नहीं। क्योंकि उपार्जन केंद्र में बड़े पैमाने पर पुराना धान खपाने का प्रयास किया जा रहा है, वही नए धान की गुणवत्ता भी अत्यंत खराब पाई जा रही।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…