• January 9, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान खरीदी पर सख्त कार्रवाई, 84.65 सौ क्विंटल धान जब्त, अनुमानित कीमत लगभग 1.93 करोड़

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान खरीदी पर सख्त कार्रवाई, 84.65 सौ क्विंटल धान जब्त, अनुमानित कीमत लगभग 1.93 करोड़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान अवैध धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई थोक व्यापारियों, धान प्रसंस्करणकर्ताओं (राइस मिलर्स), कोचियों, अन्य अवैध खरीदारों तथा अंतर्राज्यीय स्तर पर धान के अवैध आवागमन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त जांच दलों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण, जांच एवं छापेमारी की जा रही है। इन कार्रवाइयों के तहत अब तक अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे कुल 21,171 बोरा (कट्टा) धान, जिसकी मात्रा लगभग 8,465 क्विंटल है, को जब्त किया जा चुका है। जब्त किए गए धान की अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 93 लाख 13 हजार 50 रुपये आंकी गई है।

*वाहनों की भी हुई जब्ती, आगे की कार्रवाई जारी*
अवैध धान परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरणों में संलिप्त पाए गए थोक व्यापारियों, प्रसंस्करण इकाइयों एवं कोचियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनों के अंतर्गत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

*किसानों के हितों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता*
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अवैध खरीदी एवं अंतर्राज्यीय तस्करी से किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं किसानों से भी अपील की है कि वे अवैध धान खरीदी, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जिले में अवैध धान कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…