• January 10, 2026

ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण दिवस का हुआ सफल आयोजन, ग्राम की 12 गर्भवती महिलाओं को दिया गया निःशुल्क मेडिकेटेड मच्छरदानी

ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण दिवस का हुआ सफल आयोजन, ग्राम की 12 गर्भवती महिलाओं को दिया गया निःशुल्क मेडिकेटेड मच्छरदानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा विकासखण्ड नवागढ़ अन्तर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा सुदृढ करने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रखने बैठक कर स्वास्थ्य सुविधा लाभ प्रदान किया जा रहा है इसी क्रम में बेमेतरा
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ अमृत रोहलेडर के मार्गदर्शन से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास पांडेय ,बीपीएम सी के देवांगन के नेतृत्व में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण दिवस व ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति बैठक, का आयोजन ग्राम तिलईपार विकासखंड नवागढ़ में आयोजित किया गया । जिसमें राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत समस्त शिशुओं का निर्धारित रोस्टर अनुसार टीकाकरण किया गया इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, टीकाकरण एवं निर्धारित स्वास्थ्य जांच भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम के समस्त गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खानपान, स्वास्थ्य देखभाल, नियमित जांच, प्रत्येक माह के 09 तारीख एवं 24 तारीख को उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच चिकित्सक द्वारा करने, के साथ बच्चों को 06 माह तक अनिवार्य स्तनपान, बच्चों की देखभाल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित 12 गर्भवती महिलाओं को इस अवसर पर मलेरिया से बचाव के संबंध में जानकारी के साथ मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया । इस अवसर पर बीपीएम सी के देवांगन, प्रभारी बीईटीओ यू आर ध्रुव, आरएचओ नीलांबर साहू, एमटी जमुना, समस्त मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , विशेष रूप से ग्राम स्वास्थ्य स्वछता एवं पोषण समिति सदस्य तथा अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…