• January 11, 2026

बेमेतरा जिले में भी धान का किया गया है बंदरबाट : आशीष छाबड़ा

बेमेतरा जिले में भी धान का किया गया है बंदरबाट : आशीष छाबड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कवर्धा के धान संग्रहण केंद्र में हुए घोटाले को महज एक भाजपा सरकार की झलकी बताया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि धान का यह घोटाला सभी जिलों में है भाजपा सिर्फ भ्रष्टाचार करना जानती है बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि बेमेतरा जिले के सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केंद्र में कवर्धा से भी बड़ा धान घोटाला होने की आशंका है जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर एवं जिला विपणन अधिकारी से मांग की है कि बेमेतरा जिले के सभी धान संग्रहण केन्द्रो में धान की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराया जाए जिससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि बेमेतरा जिले में भाजपा जनप्रतिनिधियों के सह पर कवर्धा जिले से भी बड़ा धान का हेर फेर बेमेतरा में किया गया है उन्होंने अपुष्ट जानकारी के आधार पर बताया कि बेमेतरा सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केदो पर लगभग 52000 क्विंटल धान इन धान संग्रहण केंद्र से गायब है आखरी में यहां पर भी अधिकारी यही कहेंगे कि इतना धान चूहा खा गए जबकि वास्तविकता कुछ और है पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा और उनके जन प्रतिनिधियों ने लूट मचा कर रखा हुआ है अधिकारी बे लगाम है एक तरफ जहां किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है धान बेचने के लिए किसानों को लंबे टोकन का इंतजार करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर इस तरह शासन को चूना लगाया जा रहा है आम जनता के पैसों का इस तरह दुरुपयोग हो रहा है जिसकी जांच करके दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने की है अन्यथा कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…