• January 11, 2026

नगर पंचायत देवकर में परिषद की बैठक बहुत समय से नहीं हो पाई, नियमों की अनदेखी, विकास कार्य अटके

नगर पंचायत देवकर में परिषद की बैठक बहुत समय से नहीं हो पाई, नियमों की अनदेखी, विकास कार्य अटके

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

देवकर में नगर पंचायत परिषद की बैठक बुलाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है, सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि नगर पंचायत देवकर में परिषद की बैठक बहुत समय से हो नहीं पाई है, जिसकी पूर्व में बैठक 17 सितंबर 2025 को हुई थी, जबकि नियम के अनुसार हर दो माह में बैठक करना अनिवार्य है, इससे दुखी होकर नगर पंचायत देवकर के पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन दिया है, जिसमें निर्वाचित 15 पार्षदों ने आवेदन में स्पष्ट किया है कि इस परिषद की बैठक शीघ्र आयोजित होनी चाहिए ताकि नगर के विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सके, उन्होंने कहा कि नगर के विकास और समृद्धि के लिए पारदर्शिता भी जरूरी है जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से अनुरोध किया है कि वह परिषद की बैठक शीघ्र करने की कार्रवाई करें जिससे नगर पंचायत देवकर में विकास कार्यों को विकास लेकर तो रुके हुए सभी काम और जन समस्या से जुड़े मुद्दों का निराकरण किया जा सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…