• January 12, 2026

ग्राम गाड़ाडीह थाना परपोड़ी साजा के ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन से की शिकायत

ग्राम गाड़ाडीह थाना परपोड़ी साजा के ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने खड़े होकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी, उनका कहना था कि स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे बिगड़ रहे है, महिलाओं का शराब बिक्री की वजह से रस्ते से आना जाना मुश्किल हो गया है, साथ ही घर में लड़ाई झगड़ा और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है, बीमारी और आर्थिक तंगी की वजह से परेशान महिलाएं एक जुट होकर पहुंची जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, उनका कहना यह था कि एक ओर महिलाओं की समृद्धि के लिए बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना ,महिला सशक्तिकरण के अनेक उपाय, कर रही है, मातृत्व वंदन योजना, आदि महिलाओं के सम्मान में लगातार चल रहा है, वहीं महिलाओं को मजबूर होकर नशा मुक्ति के लिए जुआ, शराब, सट्टा को बंद करने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है उनका कहना यह था कि एक महिला ही महिला के दर्द को समझ सकती है, चूंकि बेमेतरा कलेक्टर भी एक महिला है, इसलिए उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की है कि बेमेतरा को नशा मुक्त बनाया जाए,अवैध नशा खोरी कराने वालों के ऊपर भी तुरंत कार्रवाई करवाई हो, जो लोग उन्हें बढ़ावा देते है उन पर भी जांच हो और उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…