• January 16, 2026

कलेक्टर पहुंची ग्राम टेमरी, महतारी सदन ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धान खरीदी केंद्र का की निरीक्षण

कलेक्टर पहुंची ग्राम टेमरी, महतारी सदन ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धान खरीदी केंद्र का की निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज महामहिम राज्यपाल द्वारा गोद लिए ग्राम टेमरी पहुंची । इस दौरान उन्होंने यहां संचालित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर नागरिकों को मिल रही जन सुविधाओं का बारीकी से जानकारी ली। कलेक्टर ने केंद्र संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों को उनकी निर्धारित सेवा सहज उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि निर्धारित दर तय करें और सेवा के आधार पर शुल्क लेवें।

*आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण*
कलेक्टर ने इस दौरान ग्राम टेमरी में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को विशेष स्वास्थ्य सेवा लाभ मिलनी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष, दवाई वितरण कक्ष सहित ओपीडी का निरीक्षण की। कलेक्टर ने उपस्थित चिकित्सकों को संवेदना के साथ मरीजों का उपचार करने निर्देशित की।

*नव निर्माण महिला सदन का निरीक्षण*

कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने इस दौरान महिला आजीविका के लिए बनाए जा रहे महिला सदन का भी निरीक्षण की कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह केंद्र महिलाओं के समग्र कल्याण के लिए सेतु का कार्य करेगा। इसे ध्यान में रखकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देशित की।

*कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र टेमरी का किया औचक निरीक्षण*
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज धान खरीदी केंद्र टेमरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के गाईड लाईन अनुसार धान खरीदी की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, धान की गुणवत्ता, बारदाना की उपलब्धता, तुलाई, भंडारण, उठाव तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। धान विक्रय करने आए किसानों को कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि सभी किसानों से उनकी धान की खरीदी बोए गए रकबा पर होगी। किसी भी किसान को धान विक्रय के लिए परेशान नहीं होने भरोसा दिलाई।

किसानों से संवाद कर जानी जमीनी स्थिति
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने केंद्रों में उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर टोकन वितरण, तुलाई की गति, बारदाना उपलब्धता, भुगतान प्रक्रिया एवं खरीदी से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…