• February 23, 2024

सिलघट में श्रीमद् भागवत कथा: पांचवें दिन हुई वामन अवतार और राम कथा, आचार्य ज्योतिर्मयानंद ने भरत चरित्र का भी बखान किया

सिलघट में श्रीमद् भागवत कथा: पांचवें दिन हुई वामन अवतार और राम कथा, आचार्य ज्योतिर्मयानंद ने भरत चरित्र का भी बखान किया

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम सिलघट पतोरा बेरला में 18 से 24 फरवरी के मध्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पांचवें दिन यानी 22 फरवरी को वामन अवतार और श्रीराम की कथा हुआ। आचार्य ब्रह्माचारी ज्योतिर्मयानंद ने भरत चरित्र को भी रेखांकित किया। 18 फरवरी से शुरू हुए इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। स्वर्गीय बलराम सिंह ठाकुर की स्मृति में यह श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके कथावाचक विभूति उत्तरामनाय ज्योतिषी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य कथा व्यास ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद सपद लक्ष्मेश्वर धाम सलधा हैं। ज्ञान गंगा में कथा का प्रवचन बनोधिया परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के निमित्त किया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा, वेदी पूजन हुई। इसके बाद 19 फरवरी को सुखदेव जन्म, महाभारत कथा परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई। तीसरे दिन 20 फरवरी को कपिल गीत और 21 फरवरी बुधवार को श्री कृष्ण जन्म और प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई गई। गुरुवार को वामन अवतार, श्री रामप्रभु कथा और बहुत ही सुंदर मार्मिक चित्रण भरत चरित्र का गुरुदेव के द्वारा श्रोता जनों को सुनाया गया। 23 फरवरी को बाल लीला, कंस वध, रुक्मणी विवाह का कथा होगी। 24 फरवरी को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं तुलसी विवाह की कथा का श्रद्धालुजन रसपान करेंगे। आयोजन में अजीत सिंह ठाकुर, अरविंद सिंह ठाकुर, रुक्मणी ठाकुर, अजीत सिंह, जिज्ञासा सिंह, संजय सिंह, प्रियंका सिंह, आशीष सिंह, रश्मि सिंह, अरविंद सिंह, प्रतिमा सिंह, रामकुमार सिंह, दिनेश सिंह, दौवा सिंह, ओम प्रकाश सिंह, यशवंत सिंह, संजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, मनोज सिंह, मोहित सिंह, प्रशांत सिंह, मुकेश सिंह, आलोक सिंह, प्रतीक सिंह, सत्यम सिंह, समस्त बनोधिया परिवार, श्रेया ठाकुर, आर्य ठाकुर, अयांश ठाकुर, आश्रय ठाकुर, रेयांश ठाकुर, आध्या ठाकुर मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल और घनश्याम महेश्वरी बेरला, मुन्नू सिंह राजपूत परपोड़ा भी पहुंचे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…