• January 16, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायत मुनरबोड़ में जनचौपाल आयोजित, हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गईं, योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायत मुनरबोड़ में जनचौपाल आयोजित, हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गईं, योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।
जिले के जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनरबोड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चयनित एवं संभावित सभी हितग्राहियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनचौपाल में उपस्थित जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं वीबीजी रामजी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवास की प्रारंभिक सूची तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों का संकलन एवं सत्यापन, आवास निर्माण की स्वीकृति, तथा निर्माण के विभिन्न चरणों में किस्तों के भुगतान की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं चरणबद्ध तरीके से की जाती है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने जनचौपाल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर आवास निर्माण के दौरान हितग्राहियों को आ रही किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हितग्राहियों से भी अपील की कि वे समयबद्ध रूप से अपने आवास का निर्माण पूर्ण करें, ताकि योजना का लाभ शीघ्रता से मिल सके।

इसके साथ ही जनचौपाल में वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत आजीविका संवर्धन से जुड़ी डबरी निर्माण, स्वरोजगार एवं अन्य लाभकारी गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना भी है।

अधिकारियों द्वारा सभी हितग्राहियों को यह भी अवगत कराया गया कि यदि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य किसी शासकीय योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत हो, तो वे जिला पंचायत अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं, जहां उनका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…