- January 16, 2026
अछोली गांव में जल जीवन मिशन घोटाला, पिलर खड़े कर छोड़ दी टंकी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
अछोली गांव में पानी की कमी को दूर करने के लिए ऐसी जगह में पानी की टंकी का निर्माण हुआ है, वह भी अधूरा जिसमें पिलर्स बस खड़े हैं और टंकी नहीं बनाई गई है, ऐसे ही कुछ वर्षों से यही स्थिति देखने को मिल रही है जिसमें कई ठेकेदार भी बदल चुके हैं फिर भी आज तक यह टंकी पूरी नहीं हो पाई और पेयजल की व्यवस्था अमृत पेय जल जीवन मिशन के काम को उजागर कर रहे हैं, यह स्थान ऐसा है यहां कई बार मवेशी भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, पता चला है कि लगाए जाने वाले सरिया भी बहुत ही पतले और हल्की क्वालिटी के हैं, सिद्धेश तिवारी उपसरपंच ने जानकारी दी, उनके साथ लोमेश कुमार युवा मोर्चा ने बताया काम अधूरा है, लोगों को स्वच्छ पानी कब मिल पाएगा यह कह पाना मुश्किल है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




