• January 19, 2026

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुभारंभ

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। मिशन शक्ति योजनांतर्गत बालिका एवं महिलाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने एवं सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने हेतु माननीय राज्यपाल जी का गोद ग्राम टेमरी परियोजना नांदघाट के सामुदायिक भवन में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा भारत सरकार की कार्ययोजना अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ के तहत् जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार 35 इच्छुक किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को 01 माह निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्रीमती पिंकी निषाद के द्वारा दी जा रही है।
उक्त प्रशिक्षार्थियों को श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, बेमेतरा के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, छ.ग.महिला कोष की सक्षम योजना एवं ऋण योजना की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को लैंगिक समानता, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान देना, सही पोषण के लिए संतुलित आहार, IFA टैबलेट, आयरन युक्त खाद्यपदार्थ पर विशेष चर्चा, एनीमिया की रोकथाम, तथा मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई एवं 181 सखी वन स्टॉप सेंटर, चाईल्ड हेल्प लाइन 1098, पॉक्सो की जानकारी भी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, हब, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड लाईन की टीम, सेक्टर सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थिति रहे। यह कार्यक्रम बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार उन्मुख बनाने एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…