• February 27, 2024

बेमेतरा में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 1 मार्च से शुरू हो रहे एग्जाम

बेमेतरा में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 1 मार्च से शुरू हो रहे एग्जाम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 इस बार 1 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने ट्राईसिटी एक्सप्रेस न्यूज से विशेष चर्चा में बताया कि  हाई स्कूल परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 1 मार्च है। परीक्षा 23 मार्च तक चलेंगी। प्रातः 9 से 12:15 तक एग्जाम होंगे। हायर सेकेंडरी परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 2/03/ 2024 से 21 /03/2024 तक प्रातः 9 से 12:15 तक परीक्षार्थियों की संख्या दसवीं नियमित छात्रों की संख्या 14048, स्वाध्यायी 110, योग 14158 ,12वीं में नियमित 8820, स्वाध्यायी 89 और योग 8909, निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या कुल मिलाकर 77 जिसमें नवीन परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरघटा विकासखंड नवागढ़ भी शामिल, बोर्ड द्वारा अन्य परीक्षा उपयोगी जानकारियां और सामग्रियों का वितरण भी किया जा चुका है और परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की तैयारी लगभग हो चुकी है जिसमें संबंधित पुलिस थाना/ चौकी को भी गोपनीय सामग्री के लिए 14 स्थान का नाम दिया गया है संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र की संख्या निरंक है, इस तरह से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 के संबंध में जानकारी दी गई।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…