• January 22, 2026

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में बड़ी अनियमितता उजागर, दो राइस मिलों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में बड़ी अनियमितता उजागर, दो राइस मिलों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशानुसार खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

संयुक्त जांच दल द्वारा प्रस्तुत तथ्यात्मक प्रतिवेदन के अनुसार जिले की दो राइस मिलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। निरीक्षण के दौरान मेसर्स डुमरी एग्रोटेक, ग्राम अकोली, विकासखंड बेरला में भौतिक सत्यापन एवं अभिलेखीय मिलान करने पर मिल परिसर में 13,014.94 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

इसी प्रकार श्री बालाजी राईस मिल, आनंदगांव (भिंभौरी) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कुल 11,600 कट्टा (4,480 क्विंटल) धान का उठाव दर्शाया गया था, जबकि जांच के समय मिल परिसर में मात्र 180 क्विंटल धान ही भौतिक रूप से उपलब्ध पाया गया। शेष धान के संबंध में मिल प्रबंधन द्वारा कोई भी संतोषजनक अभिलेखीय प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

जिला प्रशासन ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश के प्रावधानों के तहत संबंधित राइस मिलों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि किसानों के हितों की रक्षा एवं उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आगे भी जिले भर में सघन निरीक्षण अभियान एवं कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…