• January 23, 2026

सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, गाड़ी प्रथम बाफना की, जो बलौदबाजार से राजनांदगांव जा रही थी

सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, गाड़ी प्रथम बाफना की, जो बलौदबाजार से राजनांदगांव जा रही थी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग बेमेतरा मुख्य मार्ग में कोदवा चौक से बेमेतरा रोड की ओर आदित्य फ्यूल पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह 5:00 एक ट्रक पलट गया, सीमेंट से भरा ट्रक रोड के बीचो बीच पलट गया,जिसमें भरी हुई 720 बोरी सीमेंट भी रोड के किनारे बिखर गई। ड्राइवर को सामान्य चोट आई है, बड़ी बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 15 दिन के अंदर इस रोड पर दूसरी घटना है पहले घटना राखी जोबा के पास एक फल वाली गाड़ी और सीमेंट गाड़ी की हुई थी, वह भी सुबह 5:30 से 6:00 के बीच की घटना थी, और आज की इस दुर्घटना में आकाश मनहरे ड्राइवर ने जानकारी दी। कहा कि पिकअप को बचाते हुए उसने गाड़ी को साइड किया और वही गाड़ी पलट गई, गाड़ी बलौदा बाजार से राजनांदगांव जा रही थी। गाड़ी के मालिक प्रथम बाफना हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…