• January 25, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू हुए उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत, बधाई देने वालों का लगा तांता 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू हुए उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत, बधाई देने वालों का लगा तांता 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एवं बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर जिले में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले के मीडिया बंधुओं, जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*बधाई देने पहुंचे सभी लोगों ने* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस–जन संवाद को नई दिशा मिली है।

*इस अवसर पर* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पदोन्नति टीम वर्क और जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री* रामकृष्ण साहू (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो एवं जिले के अन्य अधि./कर्मचारियो द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*कार्यक्रम के दौरान* मीडिया बंधु श्री सुजीत शर्मा, श्री किशोर तिवारी, श्री अमीन पप्पू रवानी, श्री संजू जैन, जनप्रतिनिधि श्री मोंटी साहू, अभिनव ठाकुर, उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि (अ) महेन्द्र भूआर्य, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, जिला विशेष प्रभारी उप निरीक्षक यशवंत जांघेल, सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक ऐश्वर्या सिंह, खोमलाल साहू, आरक्षक वासु देव साहू, योगेश्वर वर्मा, अंश प्रताप, गीतेश साहू, सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…