• January 25, 2026

परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत पराक्रम दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत पराक्रम दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के अंतर्गत पराक्रम दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 23 जनवरी को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बहेरा (जिला बेमेतरा) में एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता की थीम “पराक्रम दिवस – ऑपरेशन सिंदूर एवं स्वदेशी” पर आधारित रही, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, शौर्य, स्वदेशी चेतना एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत करना था।

क्विज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वर्गों में किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय इतिहास, वीरता, देशभक्ति एवं समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं उपस्थिति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री किशोर कुमार दहिकर जी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग एवं योगदान रहा।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल प्रतियोगी भावना का अनुभव प्राप्त हुआ, बल्कि राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास एवं स्वदेशी विचारधारा को भी नई दिशा मिली।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…