• January 26, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर परपोड़ा में मना गणतंत्र दिवस, सुबह निकली प्रभात फेरी

सरस्वती शिशु मंदिर परपोड़ा में मना गणतंत्र दिवस, सुबह निकली प्रभात फेरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की धूम परपोड़ा में ,देश भक्तिमय हुआ, गांव के सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी लगाई ,श्रीराम जानकी मंदिर के आगे चौक के पास से होकर वापस स्कूल तक पहुंचे,शासकीय स्कूल में सरपंच,पंच, सचिव,जनपद सदस्य,के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग ध्वजारोहण के समय पहुंचे।जगह जगह पर बच्चों ने तिरंगे झंडे को लेकर अमर शहीदों को नमन किया,उनके बलिदानों को याद किया, शिक्षकों ने भी हमारे भारतीय झंडे के विषय में बच्चों को जानकारी दी, बूंदी का प्रसाद भी बच्चों,बुजुर्गों में बांटा गया, शिक्षा,स्वास्थ्य,उन्नत तकनीक, स्वच्छ भारत,पर आये हुए अतिथियों ने भाषण दिया।सभी स्थानों में वातावरण , देशभक्तिमय हो गया,वही आज के दिन भी धोबी समाज के सामुदायिक भवन, परपोड़ा के सामने जहां प्रसाद बांटा जा रहा था, उसके पीछे कूड़े गंदगी का ढेर दिखाई दे रहा है,जहां गाय गंदगी में जूठन खा रही है, है,हम कहते है भारत माता की जय,गौ माता की जय,शर्म नहीं है थोड़ी भी चारागाह को भी खा गए लोग ,12 एकड़ दहिआंन की जगह थी ,उसे कब्जा करके खा गए,मात्र आधे एकड़ से भी कम जगह बची है,ग्राम पंचायत को सब पता है,पटवारी ने कई बार अवगत करवाया, तहसीलदार सरकारी जमीन को चिन्हांकित करेंगे तो पता चल जाएगा ,गाय के लिए चारा नहीं है, चारागाह को लगातार कब्जा कर लिया गया है,वहीं बच्चों का स्कूल है, पर किसी अधिकारी की नजर नहीं जाती। सभ्यता और संस्कारों का भाषण देने वाले नेताओं ने ऐसे लोगों को संरक्षण दे रखा है,जिसकी आड़ में थाने के कर्मचारी भी धड़ल्ले से चल रहे मादक पेय की बिक्री,नशेड़ियों की धरपकड़ नहीं कर रहे। यातायात प्रभारी केवल चालान काटने में लगे रहते है,बल्कि मादक पेय लाने ले जाने वालो पर भी सख़्त कार्रवाई करें चालान करके छोड़ने से उनके हौसले बुलंद है, नशे में ही 20% लगभग दुर्घटनाएं होती है, जिससे मृत्यु भी हो जाती है,इसलिए ऐसे लिप्त लोगों पर तुरंत कार्यवाही हो,जो एक दिन भी बिना नशे के नहीं रह सकते। मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएं जाने के बाद भी उनका काम चलता है,क्या हो रहा है।जगह जगह पर अब गांव के लोग चाहते है नशा से दूर हो शासन जब तक ऐसे लोगों पर लगाम नहीं लगाएगा, चाहे 26 जनवरी हो या 15 अगस्त,कुछ नहीं सुधरेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…