• January 27, 2026

बेमेतरा जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1.42 लाख किसानों से 7.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1,596 करोड़ रुपये का भुगतान

बेमेतरा जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1.42 लाख किसानों से 7.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1,596 करोड़ रुपये का भुगतान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत बेमेतरा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से निरंतर जारी है। जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग की सतत निगरानी में अब तक जिले के 1,42,081 किसानों से कुल 7,57,920.60 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जो जिले में धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समयबद्ध भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक 1,24,533 किसानों को कुल 1,596.62 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में सीधे अंतरित किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि शेष पात्र किसानों को भी शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

*आगामी तीन दिनों की खरीदी की पूरी तैयारी*
जिले में धान खरीदी को लेकर आगे की कार्ययोजना भी पूरी तरह तैयार कर ली गई है। आगामी तीन दिवसों के लिए 14,180 किसानों से 92,569.88 मीट्रिक टन धान खरीदी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 14,180 टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिससे किसानों को खरीदी केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था*
जिला प्रशासन द्वारा सभी खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन, बारदाना, तौल व्यवस्था एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए टोकन प्रणाली के माध्यम से भीड़ नियंत्रण एवं समयबद्ध खरीदी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार ही टोकन के आधार पर खरीदी केंद्रों में धान लेकर आएं, जिससे खरीदी कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…
वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…