• January 27, 2026

सर्वोपरि कर्तव्य निर्वहन से देश की संवैधानिक बुनियाद को करें मजबूत — कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

सर्वोपरि कर्तव्य निर्वहन से देश की संवैधानिक बुनियाद को करें मजबूत — कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।  गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सर्वोच्च प्राथमिकता एवं सर्वोपरि भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश की संवैधानिक बुनियाद को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।

कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस भावना के साथ करें कि उनके कार्यों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना है तथा अपने दायित्वों के माध्यम से देश की अमूल्य लोकतांत्रिक विरासत को मजबूत करना है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं पर तैनात जवान अपनी सेवा और समर्पण से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक भी अपने कर्म, कर्तव्य और ईमानदार कार्यशैली से देश की सुरक्षा, सेवा एवं विकास में सार्थक योगदान दे सकता है।

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, समयबद्धता, सुचिता एवं गंभीरता के साथ करें तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों की सेवा समर्पित भावना से करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी गणतंत्र दिवस के ध्येय और संविधान की भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी क्षेत्रों में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतम चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…