- January 29, 2026
रांका कठिया राष्ट्रीय मार्ग सिमगा में धान खरीदी को लेकर प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय दीपक बैज के सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार 2026 को ग्राम रांका कठिया में किसानों की धान खरीदी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ के बीजेपी सरकार को नींद से जगाने के लिए यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा के किसान शामिल हुए।
*इस अवसर पर जिले के पूर्व विधायकगण, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी , सभी ब्लॉक एवं शहर अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष , कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यगण ,कांग्रेस जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यगण, कांग्रेस समर्पित सरपंच एवं पंच गण , विभिन्न प्रकोष्ठों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति ,सहित कांग्रेस परिवार के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




