• January 29, 2026

ग्राम खंडसरा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर, नागरिकों को कानूनी अधिकारों की जानकारी

ग्राम खंडसरा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर, नागरिकों को कानूनी अधिकारों की जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नन्द दास जी के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत खंडसरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नागरिकों को बैनर प्रदर्शन और पाम्फलेट वितरण के माध्यम से नालसा द्वारा संचालित योजना 2025 के तहत सूचना और पारदर्शिता पहल, न्याय जागरूकता एवं यूनिट जागृति की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय तक आसान पहुँच उपलब्ध कराना था। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत और अन्य कानूनी संसाधनों से जोड़ने का प्रयास किया गया।

*नालसा स्कीमों और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी*
शिविर में नागरिकों को नालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें विशेष रूप से निःशुल्क कानून संबंधी परामर्श और टोल-फ्री नंबर 15100 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की सुविधा शामिल थी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अधिकार मित्र पंकज घृतलहरे, तरूण आनंद, धरमू बारले, और टूवेंद्र वर्मा उपस्थित रहे और नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं नालसा की योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इस शिविर के माध्यम से ग्राम खंडसरा के नागरिक अब न्याय संबंधी जानकारी और सहायता आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें अपने कानूनी हक़ों के प्रति जागरूक होने और समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…