• January 30, 2026

बेरला में किसानों की हक की आवाज बुलंद करने कांग्रेसियों ने एकदिवसीय धरना दिया और किया सांकेतिक चक्काजाम

बेरला में किसानों की हक की आवाज बुलंद करने कांग्रेसियों ने एकदिवसीय धरना दिया और किया सांकेतिक चक्काजाम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेरला में किसानों की हक की आवाज बुलंद करने कांग्रेसियों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम बेरला कर्मा माता चौक में किया , धान खरीदी की मांग को लेकर समय सीमा को बढ़ाए जाने के लिए और मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आज बेरला में किसानों के साथ बड़ा आंदोलन करते हुए सांकेतिक चक्का जाम किया गया। किसानों के धान खरीदी सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों के लिए यह प्रदर्शन किया गया जिसमें विवेक सिंह राजपूत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की सहमति से यह प्रदर्शन किया गया, इस एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन और चक्कर जाम को रामेश्वर देवांगन, भारत भूषण साहू ,कविता साहू,रास बिहारी कुर्रे ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में राजेश दुबे, किशन साहू, राकेश सोनी ,नेहा सुराणा , सविता हिरवानी, झगरू सिंह ,मक्खन सिंह, देवचरण निर्मलकर ,महेंद्र साहू, हीरमन निषाद, हेमंत निषाद और बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे, कांग्रेसियों ने आज एक बात स्पष्ट रूप से कहीं कि जब तक किसानों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा यह लड़ाई जारी रहेगी।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसी बेरला बाजार चौक में उपस्थित हुए , महात्मा गांधी को सादर नमन करते हुए माल्यार्पण किया, धूप दीप दिखाकर उनको नमन किया,

 

कांग्रेसियों ने कहा किसानों की जमीन,फसल,का सत्यापन अधिकारियों ने किया ,क्या उन पर भी भरोसा नहीं रहा, क्या कहे देखिए

 

अंधेर नगरी चौपट राजा , टके सेर भाजी, टके सेर खाजा, यह स्थिति कैसे बनी, आज की सरकार ने किसी वर्ग का ध्यान नहीं रखा, भारत भूषण साहू ने कहा।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…