• January 31, 2026

पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु अभिनव पहल

पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु अभिनव पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में दिनांक 30 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव का जन्मदिन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)* श्री रामकृष्ण साहू द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु एक अभिनव पहल की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से दीर्घायु, यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

*इस पहल का उद्देश्य* अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके मध्य आपसी सौहार्द एवं मधुर संबंध स्थापित करना है। ऐसे आयोजनों से कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है तथा विभागीय कार्यों के कुशल एवं प्रभावी निष्पादन में सहायता मिलती है।

*इस अवसर पर* पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में टीम वर्क का विशेष महत्व है। जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट होकर टीम के रूप में कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त होते हैं। आपसी सहयोग, समन्वय एवं व्यक्तिगत कौशल के साझा उपयोग से कठिन से कठिन कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपादित किया जा सकता है।

*कार्यक्रम में* उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…