• January 31, 2026

बेरला में शिव महापुराण की कथा, आयोजन की तैयारी पूरी

बेरला में शिव महापुराण की कथा, आयोजन की तैयारी पूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नारायण लाल देवांगन वार्ड 13 बेरला उन्होंने बताया कि 20 साल हो गया है बाजार के लिए बनी हुई जगह पर चुनाव से पहले मात्र 15 दिन के लिए बाजार भरा था, उसके बाद यह जगह फिर से उजाड़ सुनसान पड़ी है। अभी बाजार दहियान में लग रहा है, और शनिवार को मारवाड़ी लाइन पुराने स्थान पर बाजार लग रहा है। उनका कहना है कि रोड के ऊपर बाजार नहीं लगना चाहिए जबकि शासन द्वारा निर्धारित स्थान पर बाजार होना चाहिए जिससे आवागमन बाधित न हो और लोगों को आने-जाने में परेशानी ना हो, यहां शिव महापुराण की कथा होने वाली है ,वार्ड नंबर 13 के सहयोग से यहां पर कथा कल से शुरू होगी। मार्शल साहू, ईश्वरी धीवर, राजकुमार यादव, सभी ने एक स्वर में कहा कि यह सब्जी बाजार वापस इसी स्थान पर आना चाहिए, बहुत बड़ी बस्ती है जिसे दूर जाकर सब्जी लेने जाना पड़ता है ,आने जाने के रास्ते में यातायात बहुत ज्यादा बाधित होता है, यह पुराना बना सब्जी बाजार आज नशेड़ियों , शराबियों का अड्डा बना हुआ है, जहां सामने छोटे बच्चों का खेल मैदान है, जहां बच्चे खेलने आते हैं ,उन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है,जानकारी मिली कि यहीं पर कल से शिव पुराण की कथा वार्ड वासियों के सहयोग से शुरू होने वाली है, तो वार्ड वासियों ने एक जुट होकर कहा कि इस स्थान को फिर से बाजार में तब्दील कर दिया जाए।

बेरला नगर पंचायत के पीछे बना हुआ,सब्जी मार्केट 20 वर्ष पुराना है जो रेस्ट हाउस के पीछे बना है, वहां के लोगों से बात करने पर पता चला कि चुनाव से पहले मात्र 15 दिन के लिए यहां पर बाजार लगा हुआ था।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…