• February 2, 2026

विधायक दीपेश साहू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाज़ा का किया शुभारंभ

विधायक दीपेश साहू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाज़ा का किया शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

 

बेमेतरा – क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित टोल प्लाज़ा ग्राम बैजी, जिला बेमेतरा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए उन्होंने फीता काटकर टोल प्लाज़ा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि सड़क और परिवहन सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। इस टोल प्लाज़ा के शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक साहू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किए गए ऐसे कार्य जनता के जीवन को आसान बनाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस नई सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता योगेश वर्मा, दीनानाथ साहू, मोहित चौधरी, सुशील भदौरिया, अभिमन्यु सिंह, अरविंद सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…