• February 4, 2026

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा आज सोमवार को कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर श्री भारद्वाज ने उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं मौके पर बुलाकर आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में समस्याओं का समाधान तत्काल मौके पर ही किया गया।
आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का जहां शीघ्र निराकरण किया गया, वहीं गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों में तहसील बेरला के ग्राम भटगांव निवासी सावित्री साहू ने आवासी भूमि प्रदाय किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। तहसील बेरला के ग्राम कोसपातर, बारगांव निवासी जमुना बाई यादव ने जब्तशुदा मारुति ऑल्टो वाहन को सुपुर्दनामा में दिए जाने संबंधी आवेदन दिया। तहसील भिंभौरी के ग्राम अकोली निवासी जानकी वर्मा ने भूमि विक्रय पर रोक लगाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार तहसील साजा के ग्राम कारेसरा निवासी रुखमणी यादव ने विद्युत मीटर परिवर्तन एवं विद्युत बिल माफी हेतु आवेदन दिया। तहसील भिंभौरी के ग्राम गुधेली निवासी अरूणा वर्मा ने 10 रुपये वाले राशन कार्ड को गरीबी रेखा राशन कार्ड में परिवर्तित करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा जनदर्शन में निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चलित ट्रायसायकल, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए।अपर कलेक्टर श्री भारद्वाज ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए तथा नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…