• February 4, 2026

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा।
कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएमश्री योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री गेंदराम चतुर्वेदी एवं जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, श्री राजकुमार वर्मा द्वारा की गई।

बैठक में समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले में स्वीकृत विभिन्न शैक्षणिक भवन, अतिरिक्त कक्ष, मरम्मत एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इसमें पूर्ण हो चुके कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों एवं अब तक अप्रारंभ निर्माण कार्यों की पृथक-पृथक जानकारी ली गई तथा कार्यों में आ रही बाधाओं पर चर्चा की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। पीएमश्री विद्यालयों के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा श्री राजकुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालयीन अधोसंरचना सुदृढ़ होने से शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, अतः निर्माण एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने एमआईएस पोर्टल में कार्यों की प्रगति नियमित रूप से अद्यतन करने एवं आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में कार्यों की निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, भुगतान प्रक्रिया एवं समन्वय से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि सभी निर्माण कार्य शासन के दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप हों। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता आर.ई.एस. बेमेतरा श्री महाजन बाँधडे, एमआईएस प्रशासक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा श्री खिरामन वर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक बेरला श्री कमलेश कुमार निषाद, विकासखंड स्रोत समन्वयक साजा श्री खोमलाल साहू, प्रभारी विकासखंड स्रोत समन्वयक नवागढ़ श्रीमती सरिता सतनामी तथा लेखापाल श्री जगदम्बा प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 29 आवेदन प्राप्त

जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक जागरूकता शिविर

विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   *बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…
उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को…