• February 5, 2026

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों को बड़ी राहत दी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने धान खरीदी की अवधि में दो अतिरिक्त दिवस की वृद्धि की है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की उपार्जन अवधि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अब यह अवधि 05 फरवरी 2026 एवं 06 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है।

*यह समय-वृद्धि विशेष रूप से निम्न श्रेणी के किसानों के लिए की गई है*

ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया, किंतु समय पर सत्यापन नहीं हो सका।

ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया एवं सत्यापन उपरांत धान उपार्जन हेतु पात्र पाए गए।

वे किसान जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश निर्धारित तिथि में धान विक्रय नहीं कर सके।
राज्य शासन के इस निर्णय से बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा, जो तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से पूर्व निर्धारित अवधि में धान विक्रय से वंचित रह गए थे। यह कदम किसान हितैषी सोच और कृषि आय को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। शासन ने संबंधित जिला कलेक्टरों, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अतिरिक्त अवधि में धान खरीदी की प्रक्रिया सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…