• February 7, 2026

14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, आर्बिट्रेशन, चेक बाउंस एवं बीमा–बैंक प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण पर हुआ मंथन

14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, आर्बिट्रेशन, चेक बाउंस एवं बीमा–बैंक प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण पर हुआ मंथन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत, जो कि 14 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से आर्बिट्रेशन, चेक बाउंस, क्लेम/बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं तथा बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।यह बैठक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देवेन्द्र कुमार, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान आर्बिट्रेशन, चेक बाउंस तथा क्लेम/बीमा कंपनी से संबंधित लंबित प्रकरणों में पक्षकारों के साथ प्री-सिटिंग आयोजित कर आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी कहा गया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित, सरल एवं कम खर्च में समाधान संभव है, जिससे न्यायालयों पर भार भी कम होता है। बैठक में बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को लोक अदालत में प्रस्तुत करें। साथ ही समय-सीमा के भीतर प्रकरणों का पंजीयन, नोटिस की तामिली सुनिश्चित करने एवं पक्षकारों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में राजीनामा करने पर विशेष जोर दिया गया।

उक्त बैठक में आर्बिट्रेशन एवं क्लेम/बीमा कंपनी के अधिवक्तागण, लीड बैंक, विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंक, तथा फाइनेंस कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…