• February 9, 2026

कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित हुई जिला अस्पताल बेमेतरा स्थित एन आर सी

कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित हुई जिला अस्पताल बेमेतरा स्थित एन आर सी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा :

बेमेतरा जिला में जिला के कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए पोषण पुनर्वास केन्द्र एन आर सी (NRC) जिला चिकित्साल्य बेमेतरा में संचालित है । जहाँ 1 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को भर्ती कर कुपोषण से मुक्त करने का कार्य किया जाता है। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, ए एन एम, चिरायु के टीम द्वारा भेजा जाता है, एवं पालक स्वयं बच्चों को लाकर भी भर्ती करा सकते है। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को 15 दिवस तक भर्ती करके पोषन आहार एवं उचित दवाईयों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। पोषण पुनर्वास केन्द्र में गंभीर- कुपोषित बच्चों एवं ऐसे बच्चे जिन्हे लंबे समय से दस्त हो रहा हो, या बार-बार बिमार पड़ते है, ऐसे बच्चे को भी एन आर सी में भर्ती कर सकते है। पोषक आहार में बच्चो को थेरापूटिक फूड, (F75, F100) फार्मूला मिल्क , एवं समय समय पर नाश्ता (दलिया, हलवा,खिचड़ी, इडली, सेवई आदि) एवं माताओं को दो समय का भोजन प्रदाय किया जाता है, तथा माता को 150 रु. प्रतिदिन का 15 दिवस का 2250.00 रु. छुट्टी पश्चात् प्रदाय किया जाता है।

यहाँ पर दि जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं मुफ्त में प्रदाय किया जाता है। जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र बेमेतरा में जनवरी, 2013 से संचालित है, जिसमे कुल अब तक 2086 बच्चे भर्ती होकर सुपोषित हो चुके है।

*वर्ष* *लाभान्तित*
2013-14 87
2014-15 127
2015-16 149
2016-17 134
2017-18- 225
2018-19- 208
2019 20 213
2020-21 88
2021-22 33
2022-23 180
2023-24 221
2024-25 224
1अप्रैल 2025 से 9 फ़रवरी 2026 – 197

कुल सुपोषित बच्चे 2086

*जिला अस्पताल बेमेतरा के एमसीएच बिल्डिग में स्थित है एन आर सी*

पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों को सुपोषित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग से मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से चिह्नित कर जिला चिकित्सालय बेमेतरा स्थित एन आर सी लाया जा रहा है। उक्त कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने जिला के कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं,सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू,के मार्गदर्शन में एवंअस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु, शिशुरोग विशेषज्ञ डाँ दीपक कुमार निराला, चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन वर्मा के देखरेख एवं फिडिंग डिमास्ट्रेटर श्रीमति दीप्ति धुरंधर के नेतृत्व में किया जा रहा है,व स्टॉफ नर्स कु. अंकिता वर्मा , श्रीमति लक्ष्मी-परगनिहा,ममता वर्मा ,धनेश्वरी साहू और रोहिणी चंद्राकर के देखरेख में रखा जाता है, साथ में श्रीमति नमिता दुबे (कुक) के द्वारा भोजन तैयार किया जाता है। इन सभी के योगदान से कुपोषित बच्चों को सुपोषित,कुपोषण से मुक्त होकर स्वस्थ्य बच्चे को घर जाने हेतु छुट्टी दिया जाता है,जिनसे राज्य और देश में कुपोषित बच्चों की दर में कमी होने पर योगदान भी रहता है ।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र, शिवरात्रि पर जुटी भक्तों की भीड़

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   परपोड़ा गांव की प्रसिद्धि की कहानी दिनों दिन बढ़ रही, 400 वर्षों से…
जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रेमलता पद्माकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा ने बेमेतरा जिले…
सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को…