• February 12, 2026

दुर्ग क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 हेतु बिजली दर निर्धारण पर आमजन से मांगे जाएंगे सुझाव

दुर्ग क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 हेतु बिजली दर निर्धारण पर आमजन से मांगे जाएंगे सुझाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की अवधि के लिए बिजली दर (टैरिफ) निर्धारण एवं राजस्व आवश्यकताओं से संबंधित याचिकाओं पर जन-सुनवाई आयोजित की जा रही है। यह जन-सुनवाई दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों के उपभोक्ताओं के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा पहली बार राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्रवार ऑनलाइन जन-सुनवाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता अपनी बात रख सकें।
राज्य की बिजली कंपनियों—उत्पादन, पारेषण, वितरण एवं लोड डिस्पैच सेंटर—द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं पर आम नागरिक, किसान, उद्योगपति तथा विभिन्न संगठनों को अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ दर्ज कराने का अवसर दिया जा रहा है।

*दुर्ग क्षेत्र के लिए ऑनलाइन जन-सुनवाई*
दुर्ग क्षेत्र के उपभोक्ता आयोग के रायपुर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें 17 फरवरी 2026, प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रायपुर नाका, दुर्ग स्थित मुख्य अभियंता/कार्यपालक निदेशक कार्यालय, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग में उपस्थित होना होगा। यह सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो सीधे रायपुर नहीं जा सकते लेकिन अपनी राय आयोग तक पहुंचाना चाहते हैं।

*रायपुर में प्रत्यक्ष जन-सुनवाई का कार्यक्रम*
जो उपभोक्ता आयोग के रायपुर कार्यालय में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करना चाहते हैं, उनके लिए निम्नानुसार तिथियां एवं समय निर्धारित किए गए हैं—

19 फरवरी 2026 (गुरुवार): दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक – कृषि एवं कृषि संबंधी कार्य, दोपहर 02:30 से 04:00 बजे तक – घरेलू उपभोक्ता, सायं 04:00 से 05:30 बजे तक – गैर-घरेलू उपभोक्ता, 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार): दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम एवं ट्रेड यूनियन, दोपहर 02:30 से 04:00 बजे तक – निम्न दाब (एलटी) उद्योग, सायं 04:00 से 05:30 बजे तक – उच्च दाब (एचटी) उद्योग

*वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी*
बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं का विस्तृत विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.cserc.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उपभोक्ता वहां से आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन कर सकते हैं।दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं, किसानों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न संगठनों से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेकर अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ दर्ज कराएं, ताकि आगामी वर्षों के लिए बिजली दर निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह जन-सुनवाई बिजली दरों को पारदर्शी एवं सहभागी प्रक्रिया के माध्यम से तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…
ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर – धीरज बाकलीवाल

ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध एवं…