• February 12, 2026

80 दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

80 दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में निहित प्रतिभा को निखारने, उन्हें सम्मान प्रदान करने तथा उनकी क्षमताओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 फरवरी 2026 को शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, वार्ड क्रमांक 21 बेमेतरा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कुल 80 दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए उनकी विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अस्थि बाधित बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ एवं कुर्सी दौड़, श्रवण बाधित बच्चों के लिए गोला फेंक एवं 100 मीटर दौड़, दृष्टि बाधित बच्चों के लिए निर्धारित ध्वनि लक्ष्य की ओर 25 मीटर दौड़ तथा मिश्रित मोतियों को अलग करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़ एवं सॉफ्ट बॉल थ्रो जैसे खेल कराए गए।
प्रतियोगिता के पश्चात प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में जिले की समावेशी शिक्षा प्रभारी श्रीमती रेणुका चौबे, विकासखंड स्तर के BRP (IED) एवं व्यायाम शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी श्री गेंदराम चतुर्वेदी, जिला मिशन समन्वयक श्री राज कुमार वर्मा, श्री खेमराज साहू (एपीसी), प्रोग्रामर श्री नेहिल वर्मा, समावेशी शिक्षा प्रभारी श्रीमती रेणुका चौबे सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन समावेशी शिक्षा की भावना को सशक्त करते हुए समाज में समान अवसर और सहभागिता के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रेरक प्रयास सिद्ध हुआ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कृषि संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक: खरीफ तैयारी, खाद-बीज उपलब्धता एवं योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर महोदया ने दिए निर्देश

कृषि संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक: खरीफ तैयारी, खाद-बीज उपलब्धता एवं योजनाओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कलेक्टर  प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि संवर्गीय…
ग्रीष्मकालीन धान पर सख्ती: जल संकट के मद्देनज़र बेमेतरा को जल अभाव क्षेत्र घोषित, 20 ट्रांसफॉर्मर से बिजली बाधित, 45 पंप जब्त

ग्रीष्मकालीन धान पर सख्ती: जल संकट के मद्देनज़र बेमेतरा को जल अभाव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में इस वर्ष मात्र 552 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है,…
किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन, धरना के बाद सौंपा गया ज्ञापन

किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा एवं खारुन–रायपुर–परसदा रेल परियोजनाओं के अंतर्गत हो रहे भूमि अधिग्रहण…