• February 15, 2026

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र, शिवरात्रि पर जुटी भक्तों की भीड़

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र, शिवरात्रि पर जुटी भक्तों की भीड़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

परपोड़ा गांव की प्रसिद्धि की कहानी दिनों दिन बढ़ रही, 400 वर्षों से अधिक पुराने नर्मदेश्वर शिव मंदिर , राम मंदिर में विराजित है, जो हर वर्ष धीरे धीरे बढ़ रहे है, शिवनाथ नदी के तट से लगा हुआ यहां बहुत पुराना लटटी बाबा का आश्रम और मंदिर है, जिसे सिद्ध बाबा ने 12 जोड़े बैल से यज्ञ करवा कर बांध था, कहते है कि वे सिंह के रूप में आज भी गांव की रक्षा करते हैं, कोई भी अनुष्ठान पूजा जप किया जाता है ,तो पहले उन्हें गांव के इष्ट देव के रूप में पूजा जाता है, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि में यहां पर भव्य मेला का आयोजन किया गया था ,जिसमें ग्राम पंचायत के पंच ,सरपंच और ग्राम वासियों ने लट्टी बाबा आश्रम नदी तट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसका बड़ी दूर-दूर से आए हुए भक्त जनों ने आनंदित होकर लाभ प्राप्त किया, यहां आने वाले श्रद्धालु और भक्तों का मानना है कि जो भी मनोकामनाएं इस मंदिर से मानी जाती है वह अवश्य ही पूरी होती है। भैंसाखार के पास यहां पर रानीदहरा में एक गूलर का पेड़ है वहां पर भी एक पुराना मंदिर माता का नदी में विराजित है, जिसकी महिमा भी गांव वालों से किंवदंतियों रूप में सुनने को मिलती है, आम गूलर नींबू के अमरूद और जाम के बगीचे हैं, वहां एक 200 वर्ष पुराना गूलर का पेड़ है, इसके आसपास 20 से 25 फीट पुराने बड़े सर्प देव रूप में निवास करते हैं, जो भी भक्त सच्चे मन से उनका आवाहन कर दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें ही वे दर्शन देते हैं इसका प्रत्यक्ष अनुभव मुझे भी प्राप्त हुआ है, आने वाले समय में यह लट्टी बाबा और भैंसाखार के पास नदी तट में विराजित माता का मंदिर बहुत प्रसिद्ध को प्राप्त करेगा। यहां लोगों की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…