- February 16, 2026
कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को परंपरागत तरीके से दी विदाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोढ में विदाई समारोह 2026 का आयोजन आज दिनांक 16/2/2026 सोमवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को परंपरागत तरीके से विदाई दिया गया इस कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती मैया की पूजा अर्चना कर किया, इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य महोदया सुश्री भावना धाबू एवं प्रभारी प्रधान पाठक वरुण कुमार मार्कण्डेय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोढ, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोढ के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से बृजेश शर्मा और स्कूल के पूर्व छात्र ललित बंजारे ,फुलेश्वर सिंह एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया गया, कक्षा 11वीं के स्टूडेंट द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रतियोगिता और संस्कृति कार्यक्रम गीत और छोटे- छोटे प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया गया, गतिविधियों को चिट रखकर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों से कराया गया ,उपहार देकर ,उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर विदाई की गई, परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों को उनकी सफलता की कामना करते हुए बधाइयां दी गई संस्था के व्याख्याता योगेंद्र वर्मा, एवं शिक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने सभी छात्रों को परीक्षा के पूर्व सफल होने का तरीका समझाए आखिर में संस्था की आचार्य मैडम द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें उपहार प्रदान किया गया, कार्यक्रम आयोजन के बीच सभी छात्र छात्राओं ने समस्त शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और शिक्षकों ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण सुझाव दीजिए, इस आयोजन में बच्चों ने संस्था की व्याख्याता स्वर्ण लता द्विवेदी सुश्री गायात्री सिंहा, श्रीमती चंदा महाजन, श्रीमती यामिनी वर्मा के निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों ने मंत्रमुग्ध प्रस्तुति दी। फिर तुरंत ही कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो लेकर उन्हें शिक्षिका सुश्री निधि शर्मा व्याख्याता द्वारा प्रवेश पत्र प्रदान किया गया इस विदाई समारोह के कार्यक्रम में कामता प्रसाद साहू, संतोष टंडन, कमल नारायण साहू, मयंक टंडन, भागीरथी देवांगन, रवि वर्मा, श्रीमती ऐश्वर्या परगनिया, सुश्री सुरेखा भतपहरे, हृदय राम साहू, ताइक्वांडो प्रशिक्षक योगेश कुमार तिवारी, व्यास नारायण, संजय टंडन, पुनाराम सोनवानी, की गरिमा में उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




