• February 18, 2026

शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित

शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक राम कृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त एवं सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभाकक्ष में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों/उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई

*बैठक में रायपुर एवं कबीरधाम जिले की ओर से* आने वाले भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने तथा उन्हें चोरभट्ठी–बैजी बाईपास मार्ग से संचालित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही शहर के भीतर भारी वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग हेतु समय-निर्धारण के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

*यातायात नियमों के पालन के संबंध में* जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप संचालकों से आग्रह किया गया कि वे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर आने पर ही पेट्रोल प्रदान करें तथा बिना हेलमेट आने वाले चालकों को हेलमेट उपयोग के लिए प्रेरित करें।

*इसके अतिरिक्त* चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों/प्रतिनिधियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने तथा बाहरी मार्गों एवं आने-जाने वाले क्षेत्रों को कवर करने हेतु पर्याप्त कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।

*बेमेतरा यातायात पुलिस द्वारा* नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

*बैठक में* चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों/उनके प्रतिनिधियों श्री उत्तम चौहान (अम्बा फ्युल्स बेमेतरा), श्री बालचंद मादेका (हिमांशु पेट्रोलियम बीजाभाठ), श्री रवि पाटकर (अम्बा फ्युल्स बेमेतर), श्री धन्नू सप्रे (काकाजी फ्यूल्स बेमेतरा), श्री अमित गोस्वामी (मारूती सुजकी नेक्सा शोरूम बेमेतरा), श्री खिलेश साहू, श्री रेवेन्द्र कुमार साहू, श्री भुपेन्द्र राजपूत (मारूती शो रूम चौहान आटो मोबाईल), श्री नितिन कुमार साहू (ईरा हाईवे पेट्रोलियम), श्री हेमलाल साहू (अम्बिका फ्यूल्स बेमेतरा), ताज गारमेन्टस, महावीर कलेक्शन, श्री केशव मोटवानी, श्री रविपाल सिंह अरोरा, श्री चंदन सोनी, श्री राम देवांगन (न्यु श्रीराम ज्वेलर्स), श्री अजय ठाकुर (शिव शक्ति ट्रेडर्स), सुरेश कुमार सोनी (जय श्री ज्वेलर्स) एवं प्रधान आरक्षक दौलत राम वर्मा, आरक्षक राजेश सिंह राजपूत, पारसमणी साहू सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…
बेमेतरा पुलिस द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच लगातार जारी

बेमेतरा पुलिस द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में सुरक्षा…
अवैध सट्टा-जुआ कारोबार एवं NH-30 तिरैया पर अवैध वसूली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

अवैध सट्टा-जुआ कारोबार एवं NH-30 तिरैया पर अवैध वसूली के खिलाफ युवा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला बेमेतरा में संचालित अवैध सट्टा-जुआ कारोबार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 तिरैया पर…